1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आंद्रे पिर्लो बने जुवेंतस फुटबॉल क्लब के नए मुख्य कोच

आंद्रे पिर्लो बने जुवेंतस फुटबॉल क्लब के नए मुख्य कोच

 Edited By: IANS
 Published : Aug 09, 2020 03:54 pm IST,  Updated : Aug 09, 2020 03:54 pm IST

सारी के कोच रहते टीम ने लगातार नौवीं बार इटली सेरी-ए का खिताब जीता था लेकिन वह इस सफलता को चैम्पियंस लीग में नहीं दोहरा सके थे।

Andre Pirlo, head coach, Juventus. Football Club- India TV Hindi
Andre Pirlo Image Source : PTI

इटली के दिग्गज मिडफील्डर आंद्रे पिर्लो को जुवेंतस फुटबॉल क्लब ने अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। वह माउरिजियो सारी का स्थान लेंगे, जिन्हें चैम्पियंस लीग में हार के बाद कोच पद से हटा दिया गया है। सारी के कोच रहते टीम ने लगातार नौवीं बार इटली सेरी-ए का खिताब जीता था लेकिन वह इस सफलता को चैम्पियंस लीग में नहीं दोहरा सके थे।

जुवेंतस ने एक बयान में कहा, "आंद्रे ने आज क्लब के साथ दो साल का करार किया है। वह 30 जून 2022 तक क्लब के साथ रहेंगे।"

यह फैसला आंद्रे के क्लब की अंडर-23 टीम के कोच बनने के नौ दिन बाद लिया गया है। यह आंद्रे के लिए पहला अनुभव होगा। उन्होंने नवंबर 2017 में फुटबॉल से संन्यास लिया था।"

आंद्रे का आखिरी क्लब भी जुवेंतस रहा था। इससे पहले वे 10 साल तक एसी मिलान में रहे थे।

जुवेंतस ने शनिवार को ही सारी को कोच पद से हटा दिया था। उन्होंने पिछले साल जून में क्लब का कार्यभार संभाला था और तीन साल का करार किया था, लेकिन क्लब ने समय से पहले उनको बर्खास्त कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल