1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एंडी मरे चोटिल होने के कारण टोक्यो ओलंपिक से हटे

एंडी मरे चोटिल होने के कारण टोक्यो ओलंपिक से हटे

 Reported By: IANS
 Published : Jul 25, 2021 10:25 pm IST,  Updated : Jul 25, 2021 10:25 pm IST

मरे हालांकि अपने जोड़ीदार जोए सालिसबुरी के साथ युगल वर्ग में खेलेंगे। पूर्व नंबर-1 मरे को शुरूआती राउंड में कनाडा के फेलिक्स उगर अलियासिमे के साथ खेलना था।

Andy Murray pulls out of Tokyo Olympics due to injury- India TV Hindi
Andy Murray pulls out of Tokyo Olympics due to injury Image Source : AP

टोक्यो। गत चैंपियन ब्रिटेन के एंडी मरे ने टोक्यो ओलंपिक में टेनिस एकल वर्ग से चोट के कारण हटने का फैसला किया है। मरे हालांकि अपने जोड़ीदार जोए सालिसबुरी के साथ युगल वर्ग में खेलेंगे। पूर्व नंबर-1 मरे को शुरूआती राउंड में कनाडा के फेलिक्स उगर अलियासिमे के साथ खेलना था।

ओलंपिक्स डॉट कॉम के अनुसार मरे ने कहा, "मुझे नाम वापस लेकर निराशा हो रही है लेकिन मेडिकल स्टाफ ने मुझे दो इवेंट में नहीं खेलने की सलाह दी है जिसके बाद मैंने एकल वर्ग से हटने का कठिन फैसला लिया है और मैं युगल में खेलने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।"

पूर्व नंबर-1 2012 लंदन ओलंपिक और 2016 रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

मरे और सालिबुरी की जोड़ी ने शनिवार को दूसरी सीड फ्रांस की जोड़ी पिएरे हुगुएस हर्बट और निकोलास माहुत को पहले राउंड में हराया था। इन दोनों की जोड़ी का दूसरे दौर में सामना जर्मनी के केविन कराविएट्ज और टिम पुएटे्ज की जोड़ी से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल