1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन क्वालीफायर के दूसरे दौर से बाहर हुईं भारत की अंकित रैना

फ्रेंच ओपन क्वालीफायर के दूसरे दौर से बाहर हुईं भारत की अंकित रैना

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 24, 2020 04:42 pm IST,  Updated : Sep 24, 2020 04:42 pm IST

अंकिता की हार का मतलब है कि कोई भी भारतीय एकल खिलाड़ी क्ले कोर्ट पर होने वाले इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के एकल मुख्य ड्रॉ में हिस्सा नहीं लेगा। 

Ankita Raina, French Open, French Open qualifiers, Kurumi Nara- India TV Hindi
Ankita Raina Image Source : GETTY IMAGES

भारत की अंकिता रैना गुरुवार को यहां दूसरे दौर में जापान की कुरुमी नारा के खिलाफ सीधे सेटों में हार के साथ फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट क्वालीफायर से बाहर हो गईं। भारत की शीर्ष एकल खिलाड़ी अंकिता को दूसरे दौर के मुकाबले में एक घंटे और 21 मिनट में 3-6 2-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। 

अंकिता ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुकाबला बुरा नहीं था। मुझे अपनी सर्विस पर मौके मिले लेकिन आज उसने काफी अच्छा रिटर्न किया। अगर मैं उन गेम को जीतने में सफल रहती जो स्थिति अलग हो सकती थी। साथ ही आज काफी हवा भी चल रही थी।’’ 

अंकिता की हार का मतलब है कि कोई भी भारतीय एकल खिलाड़ी क्ले कोर्ट पर होने वाले इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के एकल मुख्य ड्रॉ में हिस्सा नहीं लेगा। 

इससे पहले पुरुष एकल क्वालीफायर में सुमित नागल, रामकुमार रामनाथन और प्रजनेश गुणेश्वरन को हार का सामना करना पड़ा था। रोहन बोपन्ना और दिविज शरण अपने अपने साथियों के साथ पुरुष युगल स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल