1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैसी का सही इस्तेमाल नहीं कर पाई टीम: कोच साम्पोली

मैसी का सही इस्तेमाल नहीं कर पाई टीम: कोच साम्पोली

 Reported By: IANS
 Published : Jul 01, 2018 01:24 pm IST,  Updated : Jul 01, 2018 01:24 pm IST

फ्रांस के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में मिली हार के बाद फीफा विश्व कप से बाहर हुई अर्जेंटीना टीम के मुख्य कोच जॉर्ज साम्पोली ने कहा कि उनकी टीम स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी का सही इस्तेमाल नहीं कर पाई। 

लियोनल मैसी- India TV Hindi
लियोनल मैसी

कजान (रूस): फ्रांस के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में मिली हार के बाद फीफा विश्व कप से बाहर हुई अर्जेंटीना टीम के मुख्य कोच जॉर्ज साम्पोली ने कहा कि उनकी टीम स्टार खिलाड़ी लियोनल मैसी का सही इस्तेमाल नहीं कर पाई। साम्पोली ने कहा कि इस हार से मिली निराशा उन्हें उनके इस्तीफे के मूल्यांकन का अधिकार नहीं देती। 

साम्पोली ने कहा, "टीम ने जो प्रदर्शन किया, उसके अधिक की हमें आशा थी। विश्व कप से बाहर होना निराशाजनक है, क्योंकि खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की थी। मेरी निराशा मुझे मेरे इस्तीफे के मूल्यांकन की अनुमति नहीं देती है।"

कोच ने कहा, "निजी तौर पर यह मेरे लिए बड़ी निराशा है। हमारे पास मेसी के रूप में विश्व का सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी था। हमने उन्हें स्कोर करने की स्थिति में रखने की कोशिश की। सही खिलाड़ियों को उनके आस-पास रखा, ताकि वह आसानी से गोल कर सकें। हमने उनकी प्रतिभा का फायदा उठाने की कोशिश की, क्योंकि उनकी जैसी प्रतिभा हर टीम में नहीं होती।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल