1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्टार फुटबॉलर मेसी ने छठी बार जीता 'गोल्डन शू' का ख़िताब

स्टार फुटबॉलर मेसी ने छठी बार जीता 'गोल्डन शू' का ख़िताब

 Reported By: IANS
 Published : Oct 17, 2019 01:05 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 01:05 pm IST

पिछले सीजन मेसी ने स्पेनिश लीग (ला-लीगा) में 34 मैचों में कुल 36 गोल किए थे और बार्सिलोना को खिताब तक पहुंचाया था।

Lionel Messi- India TV Hindi
Lionel Messi Image Source : AP

बार्सिलोना। स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने 2018-19 सीजन का यूरोपीयन गोल्डन शू अवॉर्ड जीत लिया है। अर्जेटीना की राष्ट्रीय टीम के कप्तान मेसी ने अपने करियर में छठी बार इस खिताब को जीता है।

पिछले सीजन मेसी ने स्पेनिश लीग (ला-लीगा) में 34 मैचों में कुल 36 गोल किए थे और बार्सिलोना को खिताब तक पहुंचाया था।

मेसी को बुधवार को यहां एंटिगा फेबरिका ईस्ट्रेला डैम में हुए एक समारोह में पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मेसी का परिवार भी उनके साथ मौजूद था और उनके बच्चों ने उन्हें ट्रॉफी दी।

मेसी ने कहा, "मेरे साथियों के बिना मैं इतने गोल नहीं कर पाता, यह ट्रॉफी सभी के लिए है। यह पूरी टीम के बेहतरीन होने का सबूत है।"

उन्होंने सबसे पहले 2009-10 सीजन में गोल्डन शू खिताब जीता था। उन्होंने सीजन में कुल 34 गोल किए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल