1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आर्सेनल ने जीती कम्यूनिटी शील्ड ट्रॉफी, लिवरपूल को पेनल्टी शूटआउट में दी मात

आर्सेनल ने जीती कम्यूनिटी शील्ड ट्रॉफी, लिवरपूल को पेनल्टी शूटआउट में दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Aug 30, 2020 02:44 pm IST,  Updated : Aug 30, 2020 02:44 pm IST

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) चैम्पियन आर्सेनल ने यहां वेम्बले स्टेडियम में खेले गए फाइनल में लिवरपूल को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर कम्यूनिटी शील्ड ट्रॉफी जीत ली है। 

आर्सेनल ने जीती...- India TV Hindi
आर्सेनल ने जीती कम्यूनिटी शील्ड ट्रॉफी, लिवरपूल को पेनल्टी शूटआउट में दी मात  Image Source : AP

लंदन। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) चैम्पियन आर्सेनल ने यहां वेम्बले स्टेडियम में खेले गए फाइनल में लिवरपूल को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर कम्यूनिटी शील्ड ट्रॉफी जीत ली है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एफए कप के विजेता आर्सेनल ने मैच शुरू होने के 12 मिनट बाद ही 1-0 की बढ़त बना ली। आर्सेनल के लिए यह गोल पियरे एमरिक एबामेयांग ने किया।

पिछले महीने ही ईपीएल का खिताब जीतने वाली लिवरपूल ने दूसरे हाफ में वापसी की और 73वें मिलट में ताकुमी मिनामीनो के गोल की मदद से मुकाबला बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक मैच 1-1 से ड्रॉ रहने के बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में चला गया, जहां आर्सेनल ने लिवरपूल से बाजी मारी ली।

इंग्लिश प्रीमियर लीग का 2020-21 सीजन अब 12 सितंबर से शुरू होगा। इस सीजन में लिवरपूल को अपना पहला मैच लीड्स युनाइटेड के साथ खेलना है। इसी दिन आर्सेनल का सामना फुल्हम से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल