1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. EPL : ऑबमेयांग के दमदार खेल से आर्सनल ने न्यूकास्टल के खिलाफ दर्ज की 3-0 से शानदार जीत

EPL : ऑबमेयांग के दमदार खेल से आर्सनल ने न्यूकास्टल के खिलाफ दर्ज की 3-0 से शानदार जीत

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 19, 2021 11:30 am IST,  Updated : Jan 19, 2021 11:30 am IST

आर्सनल की सभी प्रतियोगिताओं में लगातार पांचवें मैच में बिना गोल खाये जीत दर्ज की। 

EPL,  Arsenal, Sports, Football, Newcastle, Aubameyang- India TV Hindi
EPL  Image Source : GETTY

आर्सनल के कप्तान पियरे एमरिक ऑबमेयांग ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में एक महीने से भी अधिक समय बाद गोल दागा जिससे उनकी टीम न्यूकास्टल के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज करने में सफल रही। ऑबमेयांग ने 16 दिसंबर के बाद लीग में कोई गोल नहीं किया था लेकिन न्यूकास्टल के खिलाफ उन्होंने दो गोल दागे। 

पहला हाफ गोलरहित छूटने के बाद ऑबमेयांग ने 50वें मिनट में पहला गोल किया। बुकाया साका ने 61वें मिनट में टीम की बढ़त दोगुनी की जबकि ऑबमेयांग ने 77वें मिनट में न्यूकास्टल की रक्षापंक्ति की गलती का फायदा उठाकर अपना दूसरा गोल किया। 

आर्सनल की सभी प्रतियोगिताओं में लगातार पांचवें मैच में बिना गोल खाये जीत दर्ज की। 

इस जीत से वह प्रीमियर लीग में 19 मैचों में 27 अंक लेकर 10वें स्थान पर पहुंच गया है। न्यूकास्टल के 18 मैचों में 19 अंक हैं और वह 15वें स्थान पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल