1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. FA कप का खिताब जीतने के बाद आर्सेनल कोच आर्टेटा ने गार्डियोला को कहा थैंक्स

FA कप का खिताब जीतने के बाद आर्सेनल कोच आर्टेटा ने गार्डियोला को कहा थैंक्स

 Reported By: IANS
 Published : Aug 02, 2020 01:20 pm IST,  Updated : Aug 02, 2020 01:20 pm IST

आर्सेनल के मैनेजर मिकेल आर्टेटा ने एफए कप जीतने के बाद मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डियोला को एक कोच के तौर पर उन्हें बनाने के लिए धन्यवाद दिया है।

FA कप का खिताब जीतने के...- India TV Hindi
FA कप का खिताब जीतने के बाद आर्सेनल कोच आर्टेटा ने गार्डियोला को कहा थैंक्स Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| आर्सेनल के मैनेजर मिकेल आर्टेटा ने एफए कप जीतने के बाद मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डियोला को एक कोच के तौर पर उन्हें बनाने के लिए धन्यवाद दिया है। आर्सेनल ने एफए कप के फाइनल में चेल्सी को 2-1 से हरा 14वीं बार यह खिताब अपने नाम किया।

आर्टेटा ने शनिवार को मैच के बाद कॉन्फ्रेंस में कहा, "मेरा कोच के तौर विकास करने में उनका अहम रोल रहा है। मैं इसके लिए उनका कृतज्ञ हूं। मैं उनके बिना यहां नहीं बैठा होता। मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं।" आर्सेलन ने पिएर एमरिक आउबामेयांग के दो गोल के दम पर चेल्सी को मात दे यह खिताब जीता।

आर्टेटा ने कहा, "बड़े मैच में बड़े खिलाड़ियों की जरूरत होती है। उन्होंने सेमीफाइनल में यह किया और फिर आज भी किया। लोग सवाल कर रहे थे कि क्या वे बड़े मैच में खेल सकते हैं या नहीं। उन्होंने आज कर दिखाया।" इस जीत के बाद आर्सेनल ने यूरोपा लीग के अगले सीजन के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल