1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप: साइना क्वार्टर में, सिंधु बाहर

एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप: साइना क्वार्टर में, सिंधु बाहर

 Written By: IANS
 Published : Apr 28, 2016 04:30 pm IST,  Updated : Apr 28, 2016 04:32 pm IST

वुहान (चीन): ओलंपिक कांस्य पदकधारी साइना नेहवाल गुरुवार को यहां थाईलैंड की नितचानोन जिंदापोल को सीधे गेम में पराजित कर एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गयी। साइना को जिंदापोल के खिलाफ जरा भी

Saina Nehwal- India TV Hindi
Saina Nehwal

वुहान (चीन): ओलंपिक कांस्य पदकधारी साइना नेहवाल गुरुवार को यहां थाईलैंड की नितचानोन जिंदापोल को सीधे गेम में पराजित कर एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गयी। साइना को जिंदापोल के खिलाफ जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा और पांचवीं वरीयता प्राप्त इस भारतीय ने जिंदापोल पर 21-14, 21-18 से जीत दर्ज की, जिससे इस थाई खिलाड़ी के खिलाफ उनका जीत का रिकार्ड 7-0 हो गया। अब साइना की भिडंत तीसरी वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी शिजियान वांग से होगी, जिनके खिलाफ उनका रिकार्ड 6-7 का रहा है और वह पिछले दो मुकाबलों में उससे हारी है।

अन्य भारतीयों में पी वी सिंधु को एक घंटे तक चले मैच में चीनी ताइपे की ताई जु यिंग से 21-13, 20-22, 8-21 से पराजय झेलनी पड़ी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गयी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल