1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना के चलते लगभग 7 महीने बाद फिर शुरू होगी एशियाई चैम्पियंस लीग, इस देश में होंगे मैच

कोरोना के चलते लगभग 7 महीने बाद फिर शुरू होगी एशियाई चैम्पियंस लीग, इस देश में होंगे मैच

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 16, 2020 04:15 pm IST,  Updated : Jul 16, 2020 04:15 pm IST

कोरोना वायरस महामारी के कारण फरवरी के बाद से एशिया के शीर्ष क्लब टूर्नामेंट के मुकाबले नहीं खेले गये हैं।

Football- India TV Hindi
Football Image Source : TWITTER/@INDIANFOOTBALL

कुआलालंपुर| एशियाई चैम्पियंस लीग सात महीने बाद बहाल होने के लिये तैयार है और गुरूवार को कतर ने सेमीफाइनल तक पश्चिमी क्षेत्र के सभी मैचों की मेजबानी करने की घोषणा की। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने कहा कि 16 टीमें कतर के केंद्रीकृत स्थल जायेंगी और 14 सितंबर से शुरू होने वाले ग्रुप चरण को पूरा करेंगी।

इन टीमों में सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से चार-चार टीमें भी शामिल हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण फरवरी के बाद से एशिया के शीर्ष क्लब टूर्नामेंट के मुकाबले नहीं खेले गये हैं। ग्रुप चरण से आगे बढ़ने वाली टीमें कतर में ही रहेंगी और राउंड 16 से तीन अक्टूबर को होने वाले पश्चिमी क्षेत्र के सेमीफाइनल तक एक चरण के नाकआउट मैच खेलेंगी।

इन 39 मैचों से पश्चिमी क्षेत्र से फाइनल की एक टीम तय होगी। एएफसी ने कहा कि टूर्नामेंट के दूसरे हाफ के आयोजन के लिये पूर्वी एशिया से दिलचस्पी दिखाने वाले संभावित मेजबान देश को 24 जुलाई तक अपनी दावेदारी सौंपनी होगी। एशियाई चैम्पियंस लीग के पूर्वी क्षेत्र ग्रुप में आस्ट्रेलिया, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की टीमें शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल