Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Games 2018 Day 7 India Schedule: यहां जानिए 7वें दिन एशियाई खेलों में भारत का फुल शेड्यूल

Asian Games 2018 Day 7 India Schedule: यहां जानिए 7वें दिन एशियाई खेलों में भारत का फुल शेड्यूल

Edited by: India TV Sports Desk Published : Aug 24, 2018 10:45 pm IST, Updated : Aug 25, 2018 12:32 pm IST

खेलों के छठे दिन के बाद भारत पदक तालिका में आठवें स्थान पर बना हुआ है जबकि चीन ने पदकों का शतक पूरा कर दिया है।

Asian Games 2018- India TV Hindi
Image Source : PTI Asian Games 2018

जकार्ता/पालेमबांग। भारतीय नौकायन खिलाड़ियों ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जबकि पहली बार जोड़ी बनाने वाले रोहन बोपन्ना और दिविज शरण ने स्वर्ण पदक जीते लेकिन 18वें एशियाई खेलों में भारत को अपने सबसे सफल दिन में भी कुछ खेलों में निराशा झेलनी पड़ी। भारत के नाम पर अब छह स्वर्ण, पांच रजत और 14 कांस्य पदक दर्ज हैं। खेलों के छठे दिन के बाद भारत पदक तालिका में आठवें स्थान पर बना हुआ है जबकि चीन ने अपना दबदबा जारी रखते हुए पदकों का शतक पूरा कर दिया है। भारतीय दल का एशियाई खेलों की कल सातवें दिन होने वाली स्पर्धाओं का कार्यक्रम इस प्रकार है। 

एथलेटिक्स : 

पुरूष ऊंची कूद क्वालीफिकेशन : बी चेतन 
पुरूष 400 मीट क्वालीफिकेशन : मोहम्मद अनस याहिया, राजीव अरोकिया 
महिला हैमर थ्रो फाइनल : सरिता सिंह 
पुरूष लंबी कूद क्वालीफिकेशन : एम श्रीशंकर 
महिला 100 मी क्वालीफिकेशन : दुतीचंद 
पुरूष शाटपुट फाइनल : तजिंदरपाल सिंह तूर 
महिला 10,000 मीटर फाइनल : सूरिया लोंगानाथन, संजीवनी बाबूराव जाधव 
महिला 400 मीट क्वालीफिफकेशन : हिमा दास, निर्मला शेरॉन 
पुरूष 400 मीटर सेमीफाइनल 

तीरंदाजी : 
रिकर्व महिला टीम 1/8 एलिमिनेशन : भारत बनाम मंगोलिया 
रिकर्व पुरूष टीम 1/8 एलिमिनेशन : भारत बनाम वियतनाम 

बैडमिंटन : 
महिला युगल क्वार्टरफाइनल : अश्विनी पोनप्पा/एन सिक्की रेड्डी बाम चेन किंगचेन/जिया यिफान 
महिला एकल राउंड 16 : साइना नेहवाल बनाम फितरियानी, पीवी सिंधू बनाम तुनजुंग ग्रेगोरिया मारिस्का 
पुरूष युगल राउंड16 : सत्विसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी बनाम चोल सोलग्यू/कांग मिनहुक, मनु अत्री/बी सुमित रेड्डी बनाम लि जुनहुई/लियू युचेन 

मुक्केबाजी : 
महिला लाइटवेट 60 किग्रा राउंड 32 : पवित्रा बनाम रूखसाना परवीन 

बॉलिंग : 
पुरूष टीम ऑफ सिक्स फस्ट ब्लॉक 
पुरूष टीम ऑफ सिक्स सेकेंड ब्लॉक (फाइनल) 

कैनो/कयाक स्प्रिंट : 
कैनो टीबीआर 200 मी पुरूष हीट्स 
कैनो टीबीआर 200 मी महिला हीट्स 
कैनो टीबीआर 200 मी महिला फाइनल 
कैनो टीबीआर 200 मी पुरूष फाइनल 

गोल्फ : 
महिला व्यक्तिगत राउंड 3 : दीक्षा डागर, रिद्धिमा दिलावरी, सिफत सागू 
महिला टीम स्पर्धा राउंड 3 : 
पुरूष व्यक्तिगत राउंड 3 : आदिल बेदी, मोहन हरि सिंह, रेहान थामस जान, नावीद क्षितिज कौल 
पुरूष टीम स्पर्धा : 

हैंडबॉल : 
महिला क्वालीफिकेशन नौ से 10वें स्थान का मैच : भारत बनाम मलेशिया 

हाकी : 
महिला टूर्नामेंट : भारत बनाम दक्षिण कोरिया 

सेपकटकरा : 
पुरूष रेगू ग्रुप बी : भारत बनाम दक्षिण कोरिया 

निशानेबाजी : 
महिला स्कीट क्वालीफिकेशन पहला दिन : रश्मि राठौड़, गनेमत सेखॉन 
पुरूष स्कीट क्वालीफिकेशन पहला दिन : वीर सिंह, अंगद बाजवा, शीराज शेख 
पुरूष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल क्वालीफिकेशन दूसरा चरण : शिवम शुक्ला, अनीष 
पुरूष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल फाइनल 

स्पोर्ट क्लाइम्बिंग 
पुरूष कम्बाइंड लीड क्वालीफिकेशन : एम चिंगखेंगानबा, भरत स्टीफन परेरा कामत 
महिला कम्बाइंड लीड क्वालीफिकेशन : श्रेया संजय नानकर 

स्क्वाश : 
महिला एकल सेमीफाइनल : दीपिका पल्लीकल कार्तिक बनाम निकोल डेविड, जोशना चिनप्पा बनाम एस सुब्रमण्यम 
पुरूष एकल सेमीफाइनल : सौरव घोषाल बनाम एयू चुन मिंग 

वालीबॉल : 
पुरूष टूर्नामेंट शुरूआती दौर : भारत बनाम मालदीव 
महिला टूर्नामेंट शुरूआती दौर : भारत बनाम ताइपे 

भारोत्तोलन : 
पुरूष 94 किग्रा : विकास ठाकुर 

पाल नौकायान : 
49ईआर पुरूष रेस 3 : वरूण अशोक ठक्कर, गणपति केलापांडा चेंगाप्पा 
49ईआर एफएक्स महिला रेस 3 : गौतम वर्षा, शरवेगार श्वेता 

लेजर रेडियल रेस 3 : नेत्रा कुमानन 
ओपन लेजर 4.7 रेस 3 : गोविंग बैरागी, हर्षिता तोमर। 

कहां देखें लाइवः
सभी गेम सोनी नेटवर्क के चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी के लिए Sony Ten 3 पर जा सकते हैं। वहीं ऑनलाइन देखने के लिए आप SonyLiv के एप्प पर जा सकते हैं। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement