1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियन गेम्स 2018 (कुश्ती) : 77 किग्रा ग्रीको-रोमन के क्वार्टर फाइनल में हारे गुरप्रीत सिंह

एशियन गेम्स 2018 (कुश्ती) : 77 किग्रा ग्रीको-रोमन के क्वार्टर फाइनल में हारे गुरप्रीत सिंह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 22, 2018 01:04 pm IST,  Updated : Aug 22, 2018 01:04 pm IST

ईरान के पहलवान मोहम्मदली गेराई ने गुरप्रीत को 8-6 से मात दी। 

गुरप्रीत सिंह- India TV Hindi
गुरप्रीत सिंह Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय पहलवान गुरप्रीत सिंह कड़े संघर्ष के बावजूद 18वें एशियाई खेलों में बुधवार को कुश्ती की 77 किलोग्राम ग्रीको-रोमन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार गए। ईरान के पहलवान मोहम्मदली गेराई ने गुरप्रीत को 8-6 से मात दी। 

हरप्रीत प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले राउंड में केवल दो ही अंक जुटा सके, वहीं ईरान के पहलवान ने उन्हें पटखनी देते हुए आठ अंक हासिल किए। दूसरे राउंड में गुरप्रीत ने अपना दबदबा बनाया और मोहम्मदली को एक भी अंक नहीं लेने दिया और चार अंक बटोरे लेकिन वो जीत से दो अंक दूर रह गए और इस कारण उन्हें 6-8 से हार मिली।

आपको बता दें कि गुरप्रीत ने प्री-क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के अपिचाई नातल को 9-0 से मात दी थी। भारतीय पहलवान ने पहले ही राउंड में अपिचाई को पटखनी देकर पलटते हुए सीधे 9 अंक हासिल किए थे। इस मुकाबले को दो मिनट और चार सेकेंड में समाप्त कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल