1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. राज्यवर्धन राठौर, अभिनव बिंद्रा ने दी राही को गोल्ड मेडल की बधाई

राज्यवर्धन राठौर, अभिनव बिंद्रा ने दी राही को गोल्ड मेडल की बधाई

 Reported By: IANS
 Published : Aug 22, 2018 05:37 pm IST,  Updated : Aug 22, 2018 05:37 pm IST

 राही एशियाई खेलों में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। 

राही जीवन सरनोबत- India TV Hindi
राही जीवन सरनोबत

नई दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने इंडोनेशिया के जाकार्ता में जारी 18वें एशियाई खेलों में बुधवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली राही जीवन सरनोबत को बधाई दी। राही एशियाई खेलों में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। राठौड़ और बिंद्रा ने ट्वीट करके उन्हें स्वर्ण जीतने पर बधाई दी। 

खेल मंत्री ने ट्वीट किया, "सटीक निशाना! 2016 में घातक कोहनी की चोट से जूझने के बाद दिग्गज शूटर राही सारनाबोत ने बेहतरीन वापसी करते हुए 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जकार्ता में भारतीय शूटिंग के सफल अभियान को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें बधाई।"

राही ने बेहद रोचक मुकाबले में थाईलैंड की नापशावान को शूटऑफ में 3-2 से हराया। दोनों खिलाड़ियों का स्कोर 34-34 से बराबर था। इसके बाद दो शूटऑफ में विजेता का फैसला निकला। 

बिंद्रा ने ट्वीट किया, "यह फाइनल एशियाई खेलों के सबसे बेहतरीन स्पर्धाओं में से एक है! बधाई हो राही।"

यह राही का इस स्पर्धा में पहला पदक है। दक्षिण कोरिया की किम मिनजुंग तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य जीतने में सफल रहीं। भारत की ही मनु भाकेर 16 का स्कोर कर छठे स्थान पर रहीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल