1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली राही सरनोबत को 50 लाख रुपये देगी महाराष्ट्र सरकार

एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली राही सरनोबत को 50 लाख रुपये देगी महाराष्ट्र सरकार

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 22, 2018 05:51 pm IST,  Updated : Aug 22, 2018 05:52 pm IST

महाराष्ट्र सरकार ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली महिला निशानेबाज बनी राही सरनोबत को आज 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

राही सरनोबत - India TV Hindi
राही सरनोबत  Image Source : AP

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली महिला निशानेबाज बनी राही सरनोबत को आज 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। राही ने 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में एक करीबी मुकाबले में थाइलैंड की अपनी नजदीकी प्रतिद्वंद्वी को हराकर पीला तमगा हासिल किया। 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मुझे इस बात की घोषणा करने में खुशी हो रहा है कि महाराष्ट्र सरकार 2018 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले महाराष्ट्र के खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये, रजत पदक विजेता को 30 लाख रुपये और कांस्य जीतने वाले को 20 लाख रुपये देगी।’’ 

राही पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली हैं। वे इस एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गयी हैं। उन्होंने यहां महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में दो बार शूट ऑफ से गुजरने के बाद यह उपलब्धि हासिल की।  उन्होंने यहां महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में दो बार शूट ऑफ से गुजरने के बाद यह उपलब्धि हासिल की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल