1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (कुश्ती) : पुरुषों की 65 किलोग्राम स्पर्धा के सेमीफाइनल में बजरंग पूनिया

एशियाई खेल (कुश्ती) : पुरुषों की 65 किलोग्राम स्पर्धा के सेमीफाइनल में बजरंग पूनिया

 Reported By: IANS
 Published : Aug 19, 2018 03:31 pm IST,  Updated : Aug 19, 2018 03:31 pm IST

बजरंग ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ताजिकिस्तान के फेजेव अब्दुलकासिम को 12-2 से मात दी। 

बजरंग पुनिया- India TV Hindi
बजरंग पुनिया

जकार्ता: भारत के पहलवान बजरंग पुनिया ने अपनी लय को जारी रखते हुए जारी 18वें एशियाई खेलों में कुश्ती में पुरुषों की 65 किलोग्राम स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बजरंग ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ताजिकिस्तान के फेजेव अब्दुलकासिम को 12-2 से मात दी। 

पहले चरण में बजरंग ने फेजेव को टैकल करते हुए पीली रेखा से बाहर कर छह अंक बटोर कर मजबूत बढ़त हासिल की। वह प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को खुद पर हावी होने का मौका ही नहीं दे रहे थे। 

ऐसे में उन्होंने पहले ही दौर में 9-2 से पहली बढ़त जीत ली। इसके बाद, फेजेव को वापसी का मौका न देते हुए बजरंग ने 12-2 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल