1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पीडब्ल्यूएल नीलामी में विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया पर होंगी निगाहें

पीडब्ल्यूएल नीलामी में विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया पर होंगी निगाहें

 Reported By: IANS
 Published : Jan 04, 2019 06:50 am IST,  Updated : Jan 04, 2019 06:50 am IST

 इस सीजन से एम योद्धा लीग में डेब्यू कर रही है। मध्यप्रदेश से पहली बार कोई टीम खेल की किसी लीग में हिस्सा ले रही है। 

पीडब्ल्यूएल नीलामी...- India TV Hindi
पीडब्ल्यूएल नीलामी में विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया पर होंगी निगाहें Image Source : PTI

मुंबई: प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के आगामी सीजन के लिए शुक्रवार को होने वाले खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया पर सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें होंगी। इस सीजन से एम योद्धा लीग में डेब्यू कर रही है। मध्यप्रदेश से पहली बार कोई टीम खेल की किसी लीग में हिस्सा ले रही है। 

एम योद्धा के अलावा इस लीग में दिल्ली सुल्तांस, यूपी दंगल, हरियाणा हैम्मर्स, मुंबई मराठी, और एनसीआर पंजाब रॉयल्स सहित कुछ छह टीमें हैं। 

लीग के चौथे सीजन के प्लेयर ड्राफ्ट में शामिल विनेश और बजरंग सभी टीमों की प्राथमिकता होंगे। इन दोनों खिलाड़ियों ने इस साल कुश्ती जगत में अपने शानदार प्रदर्शन से भारत को नाम रोशन किया है। 

विनेश ने इसी साल ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों और इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले गए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। बजरंग भी पुरुषों के 65 किलोग्राम भारवर्ग में इन दोनों खेलों में स्वर्ण पदक विजेता रहे थे। इसके अलावा बजरंग ने इस साल विश्व कुश्ती महासंघ की रैंकिंग में अपने भारवर्ग में पहला स्थान हासिल किया था। वह यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय थे। 

इन दोनों के अलावा रियो ओलम्पिक-2016 की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक और यूथ ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली पूजा ढांडा ड्राफ्ट में शामिल हैं? 

लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 14 जनवरी से होगी जो 31 जनवरी तक चलेगी। विजेता टीम को 1.9 करोड़ रुपये दिए जाएंगे जबकि उपविजेता को 1.1 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। 

लीग के बीते तीन सीजनों में कई ओलम्पिक पदक विजेता और विश्व के नामचीन पहलवानों ने शिरकत की है। 

ड्राफ्ट के लिए निकाले गए ड्रॉ में कुल 225 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। लीग में एशिया, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका महाद्वीप के खिलाड़ी शिरकत करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल