1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (टेनिस): महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में अंकिता रैना

एशियाई खेल (टेनिस): महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में अंकिता रैना

 Reported By: IANS
 Published : Aug 21, 2018 04:54 pm IST,  Updated : Aug 21, 2018 04:54 pm IST

अहमदाबाद की 25 वर्षीया टेनिस खिलाड़ी अंकिता ने होजोमी को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई। 

 अकिंता रैना- India TV Hindi
 अकिंता रैना

जकार्ता: भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए 18वें एशियाई खेलों में मंगलवार को महिला एकल वर्ग टेनिस स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अंकिता ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान की होजोमी एरी को मात दी। 

अहमदाबाद की 25 वर्षीया टेनिस खिलाड़ी अंकिता ने होजोमी को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई। 

क्वार्टर फाइनल में बुधवार को अंकिता का सामना हांगकांग की युडिस वोंग चोंग से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल