1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चीन में होने वाले एशियाई यूथ खेल में शामिल होंगे 18 खेल

चीन में होने वाले एशियाई यूथ खेल में शामिल होंगे 18 खेल

 Reported By: IANS
 Published : Apr 03, 2020 04:35 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 04:35 pm IST

टूर्नामेंट में एथलेटिक्स, एक्वेटिक्स (तैराकी, डाइविंग और वाटर पोलो), बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल, ड्रैगन बोट रेसिंग, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, गोल्फ, हैंडबॉल, हिप हॉप डांस, रॉक क्लाइम्बिंग, रग्बी, सफिर्ंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, विंड सर्फि ग और वुशू शामिल है।

Athletics- India TV Hindi
Athletics Image Source : GETTY IMAGES

कुवैत सिटी| एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने दक्षिण चीन के शनटाउ में अगले साल होने वाले तीसरे एशियाई यूथ खेलों के लिए खेल कार्यक्रमों की घोषणा की। शनटाउ में 20 से 28 नवंबर तक होने वाले इन खेलों में जिन 18 खेलों को शामिल किया गया है, उनमें ओलंपिक खेलों के स्टेपल जैसे एथलेटिक्स, जिमनास्टिक और फुटबॉल, नए ओलंपिक खेल सर्फि ग और रॉक क्लाइम्बिंग और एशियाई पसंदीदा ड्रैगन बोट रेसिंग और वुशू शामिल हैं।

इसके अलावा इस टूर्नामेंट में एथलेटिक्स, एक्वेटिक्स (तैराकी, डाइविंग और वाटर पोलो), बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल, ड्रैगन बोट रेसिंग, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, गोल्फ, हैंडबॉल, हिप हॉप डांस, रॉक क्लाइम्बिंग, रग्बी, सफिर्ंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, विंड सर्फि ग और वुशू शामिल है।

पहले एशियाई यूथ खेलों का आयोजन सिंगापुर में 2009 में हुआ था जबकि दूसरे संस्करण का आयोजन 2013 में चीन के नानजिंग में हुआ था।

एशियाई यूथ खेलों के चौथे संस्करण का आयोजन उज्बेकिस्तान के ताशंकद शहर में 2025 में होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल