1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप : रवि दहिया ने हिकामाटुलो वोहीडोव को 10-0 से हराकर जीता गोल्ड मेडल

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप : रवि दहिया ने हिकामाटुलो वोहीडोव को 10-0 से हराकर जीता गोल्ड मेडल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 22, 2020 09:13 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 09:14 pm IST

57 किलोग्राम भारवर्ग फाइनल में भारतीय पहलवान रवि दहिया ने तजाकिस्तान के हिकामाटुलो वोहीडोव को 10-0 से हराकर जीता गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Asian Wrestling Championship, Ravi Dahiya- India TV Hindi
Asian Wrestling Championship: Ravi Dahiya won the gold medal by defeating Hikamatulo Vohidov 10-0 Image Source : TWITTER

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के केडी जाधव हॉल में खेली जा रही एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के 57 किलोग्राम भारवर्ग फाइनल में भारतीय पहलवान रवि दहिया ने तजाकिस्तान के हिकामाटुलो वोहीडोव को 10-0 से हराकर जीता गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 

इस चैंपियनशिप में रवि ने अपने पहले मुकाबले में जापान के युकी ताकाशी को 14-5 से हरा दिया। अगले मैच में भारतीय पहलवान ने मंगोलिया के तुग्स बाटजारगाल को 6-3 से हरा सेमीफाइनल में जगह बनाई। यहां विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता कजाकिस्तान के नुरीस्लैम सानायेव रवि के सामने चित हो गए। रवि ने यह मैच 7-2 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। 

बता दें, रवि के अलावा बजरंग पुनिया, सत्यव्रत कादयान और गौरव बाल्यान ने भी इस चैंपियनशिप में फाइनल मुकाबला जीता लेकिन कोई भी पहलवान भारत को गोल्ड जीताने में कामयाब नहीं रहा। 

फाइनल में भारत के सत्यव्रत कादियान को 97 किग्रा वर्ग में ईरान के मोजतबा गोलेइज ने मात दी। ईरान के इस पहलवान ने सत्यव्रत कादियान को 10-0 से हराया। इसी हार के साथ सत्यव्रत कादियान को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। 

वहीं 79 किलो वर्ग में गौरव बलियान को भी हार का सामना करना पड़ा है। गौरव बलियान को कजाकिस्तान के अरसलन बुडज़ापोव ने 5-7 से मात दी। इस हार के साथ गौरव को भी सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा है।

बंजरंग पुनिया को भी हार का सामना करना पड़ा और सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। 65 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में बजरंग पुनिया को जापान के ताकुटो ओटुगुरो से में 2-10 से हराया। इसी के साथ बजरंग पुनिया ने भी गोल्ड का सपना तोड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल