1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों के लिए आई यह अच्छी खबर

तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों के लिए आई यह अच्छी खबर

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 28, 2020 02:34 pm IST,  Updated : Mar 28, 2020 02:34 pm IST

    विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन कू ने पुष्टि की कि सभी खेलों ने आईओसी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है कि ओलंपिक 2020 के लिये क्वालीफाई कर चुके एथलीट अगले साल भी खेलेंगे ।   

2021 Olympics, Novel Coronavirus Outbreak, 2020 Olympics, Tokyo Games, COVID-19, Coronavirus- India TV Hindi
Tokyo Olympic 2020 Image Source : GETTY IMAGES

तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके सभी खिलाड़ियों के लिये अच्छी खबर है कि वे 2021 में भी खेलेंगे । ओलंपिक अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है कि 6200 या अधिक एथलीट जो तोक्यो का टिकट कटा चुके हैं, उनका कोटा सुरक्षित रहेगा । 

सभी अंतरराष्ट्रीय खेल संगठनों ने इस पर सहमति जताई है । अभी भी 33 खेलों में क्वालीफाइंग स्पर्धायें बाकी है । हर खेल की क्वालीफाइंग प्रक्रिया उसकी अंतरराष्ट्रीय नियामक ईकाई तय करती है । 

विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन कू ने पुष्टि की कि सभी खेलों ने आईओसी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है कि ओलंपिक 2020 के लिये क्वालीफाई कर चुके एथलीट अगले साल भी खेलेंगे । 

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण इस साल होने वाले ओलंपिक के आजोयन को एक साल के लिए टालने का फैसला किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल