1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एटलेटिको मेड्रिड ने चैंपियंस लीग में लीवरपूल को 1-0 से हराया

एटलेटिको मेड्रिड ने चैंपियंस लीग में लीवरपूल को 1-0 से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Feb 19, 2020 12:52 pm IST,  Updated : Feb 19, 2020 12:54 pm IST

स्पेनिश फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड ने चैम्पियंस लीग के नॉकआउट दौर के पहले चरण के मैच में मौजूदा विजेता इंग्लिश क्लब लिवरपूल को 1-0 से हरा दिया।

एटलेटिको मेड्रिड ने...- India TV Hindi
एटलेटिको मेड्रिड ने चैंपियंस लीग में लीवरपूल को 1-0 से हराया Image Source : AP

मेड्रिड| स्पेनिश फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड ने चैम्पियंस लीग के नॉकआउट दौर के पहले चरण के मैच में मौजूदा विजेता इंग्लिश क्लब लिवरपूल को 1-0 से हरा दिया। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, हालांकि असल परीक्षा 11 मार्च को होगी जब एनफील्ड में इन दोनों टीमों के बीच दूसरे चरण का मैच खेला जाएगा। एटलेटिको के समर्थकों ने वांडा मेट्रोपोलिटियानो में अपनी टीम का शानदार स्वागत किया। तोहफे में एटलेटिको ने लिवरपूल को एक भी शॉट टारगेट पर नहीं लगने दिया।

प्रीमियर लीग में 25 अंकों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर काबिज लिवरपूल के सामने एटलेटिको ज्यादा प्रभावी लग रही थी। अपने बेहतरीन डिफेंस के लिए मशहूर इस टीम ने आक्रमण की भी क्षमता दिखाई जो अभी तक उसके अभियान से गायब सी दिखी है। स्पेनिश लीग में यह टीम चौथे स्थान पर है।

वहीं लिवरपूल ने प्रीमियर लीग के अभी तक खेले 26 मैचों में से 15 में गोल किए हैं। इस मैच में हालांकि मौजूदा विजेता डिफेंस में लापरवाह सी नजर आई और चौथे मिनट में ही उसने गोल खा लिया।

रेनान लोडी ने बाएं फ्लैंक से चार्ज किया और पोस्ट के पास खड़े अल्वारो मोराटा को पास दिया। यहां लिवरपूल के डिफेंडर वर्जिल वान डीजिक ने गेंद को क्लीयर कर दिया जिससे कॉर्नर किक मिली।

कोके ने किक ली जो इंग्लिश क्लब के मिडफील्डर फाबिन्हो से टकराते हुए एटलेटिको के साउल निग्युएज से पास गई। साउल ने लिवरपूल के कीपर एलीसन को मौका नहीं दिया और स्पेनिश क्लब को 1-0 से आगे कर दिया।

इसके बाद मेजबान टीम ने गेंद अधिकतर समय अपने पास रखी और एलिसन की जमकर परीक्षा भी ली। एलिसन ने हालांकि दूसरा गोल नहीं होने दिया। मोहम्मद सालाह ने अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया था, लेकिन लिवरपूल के रोबेटरे फर्मिनो ऑफ साइड थे और इसी कारण यह गोल खारिज कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल