Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस रैंकिंग: सानिया टॉप पर, बोपन्ना खिसके और पेस सुधरे

टेनिस रैंकिंग: सानिया टॉप पर, बोपन्ना खिसके और पेस सुधरे

रोहन बोपन्ना का शीर्ष दस में जगह बनाकर रियो ओलंपिक के लिए सीधा प्रवेश हासिल करने की उम्मीदों को सोमवार को तब झटका लगा जब वह एटीपी की ताजा विश्व रैंकिंग में पुरूष युगल में दो पायदान नीचे 13वें स्थान पर खिसक गए।

Written By: India TV Sports Desk
Published : May 09, 2016 06:09 pm IST, Updated : May 09, 2016 06:09 pm IST
tennis- India TV Hindi
tennis

नई दिल्ली: रोहन बोपन्ना का शीर्ष दस में जगह बनाकर रियो ओलंपिक के लिए सीधा प्रवेश हासिल करने की उम्मीदों को सोमवार को तब झटका लगा जब वह एटीपी की ताजा विश्व रैंकिंग में पुरूष युगल में दो पायदान नीचे 13वें स्थान पर खिसक गए। बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया कल मैड्रिड ओपन के फाइनल में जीन जुलियन रोजर और होरिया टेकाउ से हार गए थे। इससे बोपन्ना को 90 रेटिंग अंकों का नुकसान हुआ। उनके पास हालांकि अब भी शीर्ष दस में जगह बनाने के मौके हैं।

दूसरी तरफ लिएंडर पेस की रैंकिंग में सुधार हुआ है। वह पुरूष युगल में तीन पायदान उपर 54वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इन दोनों के अलावा भारतीय खिलाडि़यों में पुरव राजा (106), साकेत मयनेनी (116), जीवन नेदुचेझियन (129), दिविज शरण (139) और महेश भूपति (169) का नंबर आता है। पुरूष एकल में भी भारतीय खिलाडि़यों को रैकिंग में नुकसान हुआ है। युकी भांबरी सात पायदान नीचे 129वें स्थान पर लुढ़क गए हैं।

मयनेनी तीन पायदान नीचे 141वें, रामकुमार रामनाथन 240वें और सोमदेव देववर्मन 316वें स्थान पर खिसक गये हैं। विश्व स्तर पर एकल में रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। नोवाक जोकोविच शीर्ष पर बने हुए हैं। एंडी मर्रे तीसरे स्थान पर खिसक गये हैं। उधर डब्ल्यूटीए रैंकिंग में सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस मैड्रिड ओपन में हारने के बावजूद शीर्ष पर बनी हुई हैं। इन दोनों के समान 12045 रेटिंग अंक हैं।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement