1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलिया ओपन: भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, सारे खिलाड़ी जीते

ऑस्ट्रेलिया ओपन: भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, सारे खिलाड़ी जीते

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 18, 2018 02:29 pm IST,  Updated : Jan 18, 2018 02:29 pm IST

लिएंडर पेस और पूरव राजा ने ऑस्ट्रेलिया ओपन के पुरुष युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई।

ऑस्ट्रेलियन ओपन में...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलियन ओपन में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

अनुभवी लिएंडर पेस और पूरव राजा ने आसान जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई जबकि रोहन बोपन्ना और दिविज शरण भी अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ जीत दर्ज करने में सफल रहे। पेस और पूरव ने पहले दौर में निकोलोज बासिलाशविली और आंद्रियास हेदर मोरेर की जोड़ी को 6-2 6-3 से हराया। 

इस भारतीय जोड़ी के लिए आगे की राह आसान नहीं होगी क्योंकि इन्हें अगले दौर में जेमी मरे और ब्रूनो सोरेस की जोड़ी का सामना करना है। दिविज और अमेरिका के राजीव राम की 16वीं वरीय जोड़ी ने पहले दौर में रोमानिया के मारियस कोपिल और सर्बिया के विक्टर ट्राइकी की जोड़ी को 7-6 6-4 से शिकस्त दी। 

ये जोड़ी अगले दौर में फाबियो फोगनीनी और मार्सेल ग्रेनोलर्स की जोड़ी से भिड़ेगी। इस बीच रोहन बोपन्ना और एडवर्ड रोजर वेस्लीन की 10वीं वरीय जोड़ी ने रेयान हैरिसन और वासेक पोसपिसिल की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 6-2 7-6 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल