1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन: लिएंडर पेस जीते, सानिया मिर्जा हारीं

ऑस्ट्रेलियन ओपन: लिएंडर पेस जीते, सानिया मिर्जा हारीं

 Written By: IANS
 Published : Jan 22, 2017 07:52 pm IST,  Updated : Jan 22, 2017 07:52 pm IST

भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में रविवार को अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ जीत हासिल कर मिक्स्ड डबल्स के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

Leander Paes and Martina Hingis | Getty Images- India TV Hindi
Leander Paes and Martina Hingis | Getty Images

मेलबर्न: भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में रविवार को अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ जीत हासिल कर मिक्स्ड डबल्स के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। वहीं भारत की टॉप महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का सफर विमिंस डबल्स के तीसरे दौर में हार के साथ थम गया।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेस और स्विट्जरलैंड की टेनिस खिलाड़ी हिंगिस की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स के पहले दौर के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की डेस्टानी आइवा और मार्क पोल्मांस की जोड़ी को 51 मिनट के भीतर सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात दी। टूर्नामेंट के विमिंज डबल्स के तीसरे दौर में सानिया और बारबोरा स्ट्रेकोवा की दूसरी वरीय जोड़ी को जापान की एरी होजुमी और मियु काटो की जोड़ी ने 6-3, 2-6, 6-2 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

सानिया मिर्जा को भले ही टूर्नामेंट के विमिंज डबल्स से हार कर बाहर होना पड़ा हो, लेकिन मिक्स्ड डबल्स के पहले दौर में उन्होंने अपने जोड़ीदार क्रोएशिया के इवान डोडिग के साथ मिलकर शनिवार को पहले दौर के मुकाबले में जर्मनी की लॉरा सिगमंड और क्रोएशिया के मैट पेविक की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल