1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर से नागल हुए बाहर, प्रजनेश ही आखिरी उम्मीद

ऑस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर से नागल हुए बाहर, प्रजनेश ही आखिरी उम्मीद

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 16, 2020 01:17 pm IST,  Updated : Jan 16, 2020 01:17 pm IST

प्रजनेश गुणेश्वरन अब टूर्नामेंट में अकेले भारतीय चुनौती बचे हैं जो पुरूष एकल क्वालीफायर के दूसरे दौर में पहुंच गए।

Sumit Nagal- India TV Hindi
Sumit Nagal Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न| भारत के सुमित नागल ऑस्ट्रेलियाई ओपन पुरूष एकल क्वालीफायर के पहले दौर में सीधे सेट में हारकर बाहर हो गए। क्वालीफायर में 21वीं वरीयता प्राप्त नागल को मिस्र के मुहम्मद सफवात ने 7-6, 6 -2 से हराया। 

प्रजनेश गुणेश्वरन अब टूर्नामेंट में अकेले भारतीय चुनौती बचे हैं जो पुरूष एकल क्वालीफायर के दूसरे दौर में पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय खिलाड़ी हैरी बूरचियेर को 6-2, 6 -4 से हराया। 

अब उनका सामना जर्मनी के यानिक हंफमैन से होगा। रामकुमार रामनाथन और महिला वर्ग में अंकिता रैना मंगलवार को ही हारकर बाहर हो गए थे। जिसके चलते अब भारत की तरफ से सारी उम्मीदें प्रजनेश के कंधों पर टिकी हुई हैं। 

बता दें कि पिछले साल 2019 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में क्वालीफाई करने वाले प्रजनेश एक मात्र खिलाडी थे। हालांकि वो क्वालीफाई करने के बाद अपने पहले राउंड में हारकर ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल