1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2018: नडाल ने तीसरे राउंड में बनाई जगह

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2018: नडाल ने तीसरे राउंड में बनाई जगह

 Reported By: IANS
 Published : Jan 17, 2018 06:01 pm IST,  Updated : Jan 17, 2018 06:01 pm IST

शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

राफेल नडाल- India TV Hindi
राफेल नडाल

मेलबर्न: शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। नडाल ने बुधवार को पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में अर्जेंटीना के लियोनाडरे मायेर को मात दी। 

स्पेन के 31 वर्षीय खिलाड़ी नडाल ने वर्ल्ड नम्बर-52 मायेर को दो घंटे 38 मिनट तक चले मैच में 6-3, 6-4, 7-6 (7-4) से हराकर तीसरे दौर में कदम रखा। 

नडाल ने मैच के बाद कहा, "मैं तीसरे दौर में पहुंचकर खुश हूं और लगातार दूसरी जीत मेरे लिए अच्छी खबर है। लियोनाडरे एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनमें काफी क्षमता है। वह काफी खतरनाक प्रतिद्वंद्वी हैं।"

नडाल ने कहा कि यह साल का उनका सबसे पसंदीदा टूर्नामेंट है। इसलिए, वह इसमें जितनी देर तक हो सके टिके रहना चाहेंगे। उनका सामना तीसरा दौर में दामिर झुमहुर से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल