1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे ज्वेरेव और थीम

ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे ज्वेरेव और थीम

 Reported By: IANS
 Published : Jan 23, 2020 07:09 pm IST,  Updated : Jan 23, 2020 07:09 pm IST

जर्मनी के युवा टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव और आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने गुरुवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में जगह बना ली है। 

ऑस्ट्रेलियन ओपन के...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे ज्वेरेव और थीम  Image Source : AP

मेलबर्न| जर्मनी के युवा टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव और आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने गुरुवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में जगह बना ली है। महिला एकल वर्ग में पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 जर्मनी की एंजेलिके केर्बर भी दूसरे दौर की बाधा पार करने में सफल रही हैं।

ज्वेरेव ने दूसरे दौर के मुकाबले में बुल्गारिया के इगोर गेरासिमोव को 7-6 (7-5), 6-4, 7-5 से हराया। यह मैच दो घंटे 19 मिनट तक चला। थीम ने ऑस्टेलिया के एलेक्स बोल्ट को कड़े मुकाबले में मात दी। यह मैच पांच सेटों तक गया जहां थीम 6-2, 5-7, 6-7 (5-7), 6-1, 6-2 से जीत मिली।

थीम ने इस जीत के लिए तीन घंटे 22 मिनट तक पसीना बहाया। केर्बर ने भी ऑस्ट्रेलिया की प्रिस्किला होन को मात दी। केर्बर ने यह मैच 6-3, 6-2 से जीता। केर्बर ने यह मैच एक घंटे 12 मिनट में अपने नाम किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल