1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलिया के टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस ने ओलंपिक से नाम लिया वापस

ऑस्ट्रेलिया के टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस ने ओलंपिक से नाम लिया वापस

 Reported By: IANS
 Published : Jul 09, 2021 04:32 pm IST,  Updated : Jul 09, 2021 04:32 pm IST

किर्गियोस ने कहा कि ओलंपिक में खेलना उनका सपना था।

Australian tennis star Nick Kyrgios pulls out of Olympics- India TV Hindi
Australian tennis star Nick Kyrgios pulls out of Olympics Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया के टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस ने पेट में चोट और दर्शकों की अनुपस्थिति का हवाला देकर टोक्यो ओलंपिक से हटने का फैसला किया है।

किर्गियोस ने कहा कि ओलंपिक में खेलना उनका सपना था।

किर्गियोस ने कहा, "मेरा हमेशा से ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने का सपना था और मुझे पता है कि मुझे अब यह अवसर शायद नहीं मिलेगा। लेकिन मुझे खुद के बारे में भी पता है। दर्शकों के बिना खेलना मेरे लिए सही नहीं है।"

उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि दर्शकों के शामिल नहीं होने के अलावा उनके पेट में लगी चोट के कारण भी वह ओलंपिक से हट रहे हैं। चोट के कारण ही उन्हें विंबलडन के तीसरे दौर के मैच में हटना पड़ा था।

श्रीलंका के खिलाफ अपना बेस्ट देना चाहते हैं युजवेंद्र चहल

किर्गियोस का बयान ऐसे समय आया है जब जापान सरकार ने स्टेट ऑफ इमरजेंसी की घोषणा की है जिसका मतलब है कि दर्शक ओलंपिक खेलों के दौरान आयोजन स्थल में नहीं जा सकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल