1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. समीर, प्रणीत की रैंकिंग में सुधार, सिंधु और श्रीकांत टॉप-10 में

समीर, प्रणीत की रैंकिंग में सुधार, सिंधु और श्रीकांत टॉप-10 में

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 15, 2017 03:07 pm IST,  Updated : Sep 15, 2017 03:07 pm IST

साई प्रणीत 16वें और समीर 25वें नंबर पर काबिज हो गए हैं।

sai- India TV Hindi
sai

नई दिल्ली: बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की ताजा जारी रैंकिंग में भारतीय शटलर साई प्रणीत और समीर वर्मा को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है। साई प्रणीत 16वें और समीर 25वें नंबर पर काबिज हो गए हैं। जबकि अजय जयराम एक पायदान खिसक कर 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं और एच एस प्रणय अपने 18वें स्थान पर कायम हैं। पुरुष वर्ग में टॉप-10 में शामिल एकलौते भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत हैं। श्रीकांत 8वें नंबर पर हैं।

जबकि महिला शटलर पीवी सिंधू चौथे और साइना नेहवाल 12वें स्थान पर काबिज हैं। इसके अलावा महिला डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी एक पायदान के नुकसान से 25वें स्थान पर खिसक गई है। जबकि मिक्स डबल्स में प्रणव जेरी चोपड़ा और सिक्की की जोड़ी 20वें स्थान पर बरकरार है। जबकि कोई भी भारतीय युगल पुरूष जोड़ी टॉप 25 में शामिल नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल