1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन: कोरिया ओपन से बाहर हुए प्रणॉय

बैडमिंटन: कोरिया ओपन से बाहर हुए प्रणॉय

 Reported By: IANS
 Published : Sep 13, 2017 03:01 pm IST,  Updated : Sep 13, 2017 03:01 pm IST

भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी एच.एस. प्रणॉय के लिए कोरिया ओपन की शुरुआत सही नहीं रही और उन्हें पहले ही दौर में शिकस्त का सामना कर बाहर होना पड़ा। बुधवार को प्रणॉय को पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में हांगकांग के खिलाड़ी एनजी का लोंग एंगस ने मात दी।

H.S. Prannoy- India TV Hindi
H.S. Prannoy

सियोल: भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी एच.एस. प्रणॉय के लिए कोरिया ओपन की शुरुआत सही नहीं रही और उन्हें पहले ही दौर में शिकस्त का सामना कर बाहर होना पड़ा। बुधवार को प्रणॉय को पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में हांगकांग के खिलाड़ी एनजी का लोंग एंगस ने मात दी। एंगस के खिलाफ एक घंटे पांच मिनट तक चले इस संघर्ष भरे मुकाबले में प्रणॉय को 21-17, 21-23, 21-14 से हार मिली। 

इसके अलावा, पुरुष युगल वर्ग और मिश्रित युगल वर्ग में भी भारतीय खिलाड़ियों के लिए दिन निराशाजनक रहा। पुरुष युगल वर्ग में भारतीय जोड़ी मनु अत्री और बी. सुमिथ रेड्डी को पहले दौर में कोरियाई जोड़ी चुंग इयु सोएक और किम डुक योंग ने सीधे गेमों में 11-21, 10-21 से मात दी। 

मिश्रित युगल वर्ग में भारत की ओर से प्रतिस्पर्धा करने वाली दोनों जोड़ियों सात्विक साईराज रंकीरेड्डी-अश्विनी पोनप्पा और प्रणव जैरी चोपड़ा-एन. सिक्की रेड्डी को हार मिली। इसके साथ ही मिश्रित युगल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। रंकीरेड्डी और पोनप्पा की जोड़ी को पहले दौर में हांगकांग की तांग चुन मान और तसे यिंग सुएत की जोड़ी ने सीधे गेमों में 18-21, 19-21 से मात दी, वहीं प्रणव-सिक्की की जोड़ी को प्रवीण जोर्डन और डेबी सुसांतो की इंडोनेशियाई जोड़ी ने 21-13, 19-21, 15-21 से हराया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल