1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन: चीन ओपन से बाहर हुईं सायना

बैडमिंटन: चीन ओपन से बाहर हुईं सायना

 Reported By: IANS
 Published : Nov 16, 2017 12:37 pm IST,  Updated : Nov 16, 2017 12:37 pm IST

भारत की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल गुरुवार को दूसरे दौर में हारकर चीन ओपन बैडमिंटन वर्ल्ड सुपरसिरीज़ प्रीमियर से बाहर हो गईं।

Saina Nehwal- India TV Hindi
Saina Nehwal

फुझोउ (चीन): भारत की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल गुरुवार को दूसरे दौर में हारकर चीन ओपन बैडमिंटन वर्ल्ड सुपरसिरीज़ प्रीमियर से बाहर हो गईं। चौथी विश्व वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में जीत हासिल कर सायना को बाहर का रास्ता दिखाया। जापान की खिलाड़ी यामागुची ने 11वीं विश्व वरीयता प्राप्त सायना को 37 मिनट के भीतर ही सीधे गेमों में 21-18, 21-11 से मात दी।

यामागुची और सायना का सामना अब तक पांच बार हो चुका है। ऐसे में इस जीत के साथ जापान की खिलाड़ी ने सायना के खिलाफ मुकाबलों का स्कोर 5-1 कर लिया है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को अच्छी शुरुआत करते हुए सायना ने पहले दौर में 12वीं विश्व वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी बीवेन झांग को 21-12, 21-13 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश हासिल किया था। 

सायना की हार के बावजूद रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु के रूप में महिला एकल वर्ग में भारतीय चुनौती अब भी बरकरार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल