1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन : सायना, समीर और जयराम बार्सिलोना मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में

बैडमिंटन : सायना, समीर और जयराम बार्सिलोना मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में

 Reported By: IANS
 Published : Feb 20, 2020 10:50 pm IST,  Updated : Feb 20, 2020 10:52 pm IST

पुरुष एकल में समीर ने अंतिम-16 में जर्मनी के काई शेफर को 21-14, 16-21, 21-15 से मात देकर अंतिम-8 में अपनी जगह पक्की की।

Badminton: Saina, Sameer and Jayaram in the quarterfinals of Barcelona Masters- India TV Hindi
Badminton: Saina, Sameer and Jayaram in the quarterfinals of Barcelona Masters Image Source : GETTY IMAGES

बार्सिलोना। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल, समीर वर्मा और अजय जयराम ने यहां जारी बार्सिलोना स्पेन मास्टर्स टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पांचवीं सीड सायना ने गुरुवार को महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की मारिया उलितिना को 21-10, 21-19 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में अब सायना का सामना तीसरी सीड थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान से होगा।

पुरुष एकल में समीर ने अंतिम-16 में जर्मनी के काई शेफर को 21-14, 16-21, 21-15 से मात देकर अंतिम-8 में अपनी जगह पक्की की।

वहीं, जयराम ने प्री-क्वार्टर फाइनल में हमवतन और तीसरी सीड किदांबी श्रीकांत को 21-6, 21-17 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में जयराम का सामना फ्रांस के थॉमस रॉक्सेल से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल