1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन : जापान ओपन में आमने-सामने हो सकती हैं सायना, सिंधु

बैडमिंटन : जापान ओपन में आमने-सामने हो सकती हैं सायना, सिंधु

 Written By: IANS
 Published : Sep 08, 2015 08:18 am IST,  Updated : Sep 08, 2015 08:19 am IST

टोक्यो: दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल को मंगलवार से शुरू हो रहे 275,000 डॉलर इनामी राशि वाले जापान ओपन सुपरसीरीज के दूसरे राउंड में हमवतन पी. वी. सिंधु का सामना करना

बैडमिंटन : जापान ओपन...- India TV Hindi
बैडमिंटन : जापान ओपन में आमने-सामने हो सकती हैं सायना, सिंधु

टोक्यो: दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल को मंगलवार से शुरू हो रहे 275,000 डॉलर इनामी राशि वाले जापान ओपन सुपरसीरीज के दूसरे राउंड में हमवतन पी. वी. सिंधु का सामना करना पड़ सकता है। दोनों खिलाड़ी यदि पहले दौर के अपने-अपने मैच जीतने में सफल रहती हैं, तो दूसरे राउंड में उन्हें एकदूसरे को चुनौती देनी होगी।

कुछ ऐसी ही स्थिति पुरुष एकल वर्ग में पारुपल्ली कश्यप और किदांबी श्रीकांत के साथ भी है।

सायना थाईलैंड की बुसानान ओंगबुमरुं गपान के खिलाफ बुधवार को जापान ओपन में अपने अभियान का आगाज करेंगी, जबकि 14वीं विश्व वरीयता प्राप्त सिंधु जापान की मिनात्सु मितानी के खिलाफ पहले दौर का मैच खेलेंगी।

सायना, सिंधु में से जो भी जीतेगा उसे तीसरे दौर में पूर्व विश्व चैम्पियन रातचानोक इंतानोन का सामना करना पड़ सकता है।

पुरुष एकल वर्ग में चौथी विश्व वरीयता प्राप्त श्रीकांत भारत के एकमात्र वरीय खिलाड़ी हैं। श्रीकांत आयरलैंड के स्कॉट इवांस के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगे।

मौजूदा राष्ट्रमंडल चैम्पियन कश्यप जापान के ताकूमा यूएदा से पहले दौर में भिड़ेंगे।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में अजय जयराम का पहले दौर में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से सामना होगा, जबकि 12वें विश्व वरीयता प्राप्त एच. एस. प्रनॉय हांगकांग के वोंग विंग की विंसेंट के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेंगे।

शीर्ष भारतीय महिला युगल जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा का सफर हालांकि शुरू से कठिन रहेगा। ज्वाला-अश्विनी की जोड़ी को पहले ही दौर में आठवीं वरीय झाओ युनलेई और झोंग कियानशिन की चीनी जोड़ी का सामना करना होगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल