1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पी वी सिंधु को उम्मीद, वर्ल्ड टूर फाइनल्स के खिताब के बाद आलोचनाएं नहीं होनी चाहिए

पी वी सिंधु को उम्मीद, वर्ल्ड टूर फाइनल्स के खिताब के बाद आलोचनाएं नहीं होनी चाहिए

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 10, 2019 11:26 pm IST,  Updated : Jan 10, 2019 11:26 pm IST

सिंधु को उम्मीद है कि विश्व टूर फाइनल्स के खिताब के उनके आलोचकों का मुंह बंद होना चाहिए जिन्होंने उन्हें रजत पदक जीतने वाली खिलाड़ी तक सीमित कर दिया था।

पी वी सिंधु- India TV Hindi
पी वी सिंधु Image Source : AP

बेंगलुरू: बैडमिंटन सनसनी पी वी सिंधु को उम्मीद है कि विश्व टूर फाइनल्स के खिताब के उनके आलोचकों का मुंह बंद होना चाहिए जिन्होंने उन्हें रजत पदक जीतने वाली खिलाड़ी तक सीमित कर दिया था। सिंधु ने पिछले महीने ग्वांग्झू में फाइनल में जापान में नोजोमी ओसाका को 21-19, 21-17 से हराकर खिताब जीता था।

सिंधु ने कहा,‘‘मैं पिछले साल भी फाइनल्स में पहुंची थी और मैं नतीजे से संतुष्ट नहीं थी। मैंने इस बार सकारात्मक खेल खेला और खिताब जीता। मैं खुश थी और उम्मीद है कि आगे अब इस तरह की आलोचनाएं नहीं होंगी कि मैं केवल रजत पदक जीतने वाली खिलाड़ी तक सीमित हूं।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘पिछले साल जब मैं फाइनल्स में हारी थी तो मुझे बुरा नहीं लगा और ना ही मैं आलोचनाओं से प्रभावित हुई लेकिन मैं खुश थी चलो मैं पहले दौर में तो बाहर नहीं हुई।’’ 

सिंधु ने इसके साथ ही कहा कि आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप बड़ी प्रतियोगिता है और किसी भी शीर्ष खिलाड़ी के लिये इसका खिताब जीतना आसान नहीं है। उन्होंने कहा,‘‘हम सभी को उसके लिये तैयारी करनी होगी। लेकिन अभी मैं इंडोनेशियाई ओपन पर ध्यान दे रही हूं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल