1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन: सिंधु हांगकांग ओपन के क्वार्टर फाइनल में

बैडमिंटन: सिंधु हांगकांग ओपन के क्वार्टर फाइनल में

 Reported By: IANS
 Published : Nov 23, 2017 02:27 pm IST,  Updated : Nov 23, 2017 02:27 pm IST

भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु ने गुरुवार को हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूनार्मेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

PV Sindhu- India TV Hindi
PV Sindhu

कॉव्लून (हांगकांग): भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु ने गुरुवार को हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूनार्मेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। रियो ओलम्पिक विजेता सिंधु ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में जापान की अया ओहोरी को मात दी।

दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त सिंधु ने 13वीं विश्व वरीयता प्राप्त ओहोरी को 39 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-14, 21-17 से मात दी।

सिंधु का सामना अब क्वार्टर फाइनल में जापान की ही दो खिलाड़ियों-सायाक साटो और अकाने यामागुची के बीच दूसरे दौर में होने वाले मुकाबले की विजेता खिलाड़ी से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल