1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप: चीनी दीवार को भेद सिंधु ने फाइनल में बनाई जगह

बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप: चीनी दीवार को भेद सिंधु ने फाइनल में बनाई जगह

 Reported By: IANS
 Published : Aug 24, 2019 03:36 pm IST,  Updated : Aug 24, 2019 03:36 pm IST

अपने बेहतरीन खेल के जरिए सिंधु ब्रेक तक 11-3 के बड़े अंतर से आगे रहीं। 

PV Sindhu, Indian Shuttler- India TV Hindi
PV Sindhu, Indian Shuttler Image Source : GETTY IMAGE

बासेल। ओलम्पिक रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने शनिवार को यहां जारी बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप-2019 के फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ ही सिंधु का टूर्नामेंट में रजत पदक पक्का हो गया है। वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें पायदान पर काबिज सिंधु ने वर्ल्ड नंबर-3 चीन की चेन यू फेई को सीधे सेटों में 21-7, 21-14 से पराजित किया। यह मुकाबला 40 मिनट तक चला। 

भारतीय खिलाड़ी ने मैच की दमदार शुरुआत की और पहले गेम में एकतरफा जीत दर्ज की। सिंधु शुरुआत से ही चीनी प्रतिद्वंद्वी पर हावी नजर आईं और उन्होंने 6-2 से बढ़त बना ली। 

अपने बेहतरीन खेल के जरिए सिंधु ब्रेक तक 11-3 के बड़े अंतर से आगे रहीं। 

वर्ष 2017 और 2018 में रजत तथा 2013 व 2014 में कांस्य पदक जीत चुकीं सिंधु ने ब्रेक के बाद भी अपने खेल के स्तर को गिरने नहीं दिया। उन्होंने नेट पर शानदार खेल दिखाया और 18-5 की बढ़त बनाने के बाद 21-7 से गेम जीत लिया। 

दूसरे गेम की शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक समय स्कोर 3-3 से बराबर था, लेकिन भारतीय खिलाड़ी जल्द ही लय में आई और ब्रेक तक 11-7 से आगे हो गई। 

सिंधु ने मुकाबले में फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और 15-8 से आगे होने के बाद 21-14 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल