1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन खिलाड़ियों का हमारी नीयत पर शक करना निराशाजनक : बीडब्ल्यूएफ

बैडमिंटन खिलाड़ियों का हमारी नीयत पर शक करना निराशाजनक : बीडब्ल्यूएफ

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 27, 2020 05:10 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 05:10 pm IST

विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने कहा कि कोविड-19 महामारी के खतरे के बावजूद आल इंग्लैंड चैंपियनशिप आयोजित करवाने के फैसले को लेकर कुछ खिलाड़ियों का उनकी नीयत पर सवाल उठाना निराशाजनक है।

Badminton World Federation (BWF) slams Shuttlers on...- India TV Hindi
Badminton World Federation (BWF) slams Shuttlers on criticism during COVID-19 Image Source : GETTY IMAGE

नई दिल्ली। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने कहा कि कोविड-19 महामारी के खतरे के बावजूद आल इंग्लैंड चैंपियनशिप आयोजित करवाने के फैसले को लेकर कुछ खिलाड़ियों का उनकी नीयत पर सवाल उठाना निराशाजनक है।

बीडब्ल्यूएफ का कोविड-19 के बावजूद इस सुपर 1000 टूर्नामेंट का आयोजन करना कुछ खिलाड़ियों को नागवार गुजरा और उन्होंने विश्व बैडमिंटन संस्था की कड़ी आलोचना की थी। इनमें भारतीय शटलर साइना नेहवाल भी थी। खिलाड़ियों ने बीडब्ल्यूएफ की इस घातक बीमारी से हल्के से लेने और टूर्नामेंट जारी रखकर उनकी जान खतरे में डालने के लिये आलोचना की थी।

बीडब्ल्यूएफ के महासचिव थामस लुंड ने एक खुले पत्र में कहा कि आल इंग्लैंड चैंपियनशिप का आयोजन करने का फैसला उस समय मिली सलाह के आधार पर किया गया। उन्होंने लिखा, ‘‘यह निराशाजनक है कि बैडमिंटन समुदाय के कुछ सदस्यों ने संकट के इस समय में बीडब्ल्यूएफ की नीयत को लेकर अटकल लगायी। हमारी हमेशा पहली चिंता भागीदारों का स्वास्थ्य और सुरक्षा रही है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल