1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बाला देवी सभी महिला फुटबॉलरों के लिए एक प्रेरणा हैं: प्रफुल्ल पटेल

बाला देवी सभी महिला फुटबॉलरों के लिए एक प्रेरणा हैं: प्रफुल्ल पटेल

 Reported By: Bhasha
 Published : May 16, 2020 06:30 pm IST,  Updated : May 16, 2020 06:30 pm IST

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने देश की महिला फुटबॉलरों से बाला देवी से प्रेरणा लेने को कहा है जिन्होंने स्कॉटिश लीग क्लब रेंजर्स के लिये शानदार प्रदर्शन किया है।

बाला देवी सभी महिला...- India TV Hindi
बाला देवी सभी महिला फुटबॉलरों के लिए एक प्रेरणा हैं: प्रफुल्ल पटेल Image Source : TWITTER/BALA DEVI

नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने देश की महिला फुटबॉलरों से बाला देवी से प्रेरणा लेने को कहा है जिन्होंने स्कॉटिश लीग क्लब रेंजर्स के लिये शानदार प्रदर्शन किया है। मणिपुर की इस स्ट्राइकर का रेंजर्स के साथ पेशेवर करार है। विदेशी लीग खेलने वाली वह पहली भारतीय महिला फुटबॉलर है।

हर आयुवर्ग की टीमों के साथ आनलाइन बातचीत में पटेल ने बाला देवी से कहा,‘‘हमें आपकी उपलब्धियों पर गर्व है । आपने आने वाली पीढी को रास्ता दिखाया है और यह भी साबित कर दिया है कि महिला फुटबॉलर किसी से कम नहीं है।’’

फिलहाल ग्लास्गो में मौजूद बाला देवी ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के साथ खेलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा,‘‘हम 2018-19 से लगातार खेल रहे हैं या शिविर में है। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। हमने विदेश में भी काफी मैच खेले जिससे क्लब से करार हासिल करने में मदद मिली।’’

इससे पहले प्रफुल्ल पटेल ने सुझाव दिया था कि अंडर 17 महिला विश्व कप टीम के सदस्यों को एक दूसरे को प्रेरित करते रहना चाहिये और राष्ट्रीय टीमों को चाहिये कि खेल बहाल होने तक संयम से काम लें। पटेल ने कहा,‘‘दबाव में आने की जरूरत नहीं है । मुझे यकीन है कि आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे । नयी तारीखों का ऐलान हो गया है। एकजुटता बनाये रखिये और एक दूसरे का हौसला बढ़ाइये।’’ अंडर 17 महिला विश्व कप इस साल नवंबर में होना था जो अब अगले साल फरवरी में होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल