1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खिलाड़ियों को हमेशा सही सलाह देते थे बनर्जी : पूर्व फुटबालर वेंकटेश

खिलाड़ियों को हमेशा सही सलाह देते थे बनर्जी : पूर्व फुटबालर वेंकटेश

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 22, 2020 04:48 pm IST,  Updated : Mar 22, 2020 04:48 pm IST

पीके बनर्जी को भारतीय फुटबाल का ‘पहला आइकन’ करार दिया जो हमेशा खिलाड़ियों को सही सलाह देते थे। पूर्व भारतीय कप्तान और कोच बनर्जी ने भारत की तरफ से 36 मैच खेले और 19 गोल किये। 

PK Banerjee- India TV Hindi
PK Banerjee Image Source : @INDIANFOOTBALL/TWITTER

नई दिल्ली| भारत की वर्तमान टीम के सहायक कोच षणमुगम वेंकटेश ने रविवार को पीके बनर्जी को भारतीय फुटबाल का ‘पहला आइकन’ करार दिया जो हमेशा खिलाड़ियों को सही सलाह देते थे। पूर्व भारतीय कप्तान और कोच बनर्जी ने भारत की तरफ से 36 मैच खेले और 19 गोल किये।

उनका शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह 83 वर्ष के थे। वेंकटेश ने तब टीम में जगह बनायी थी जब बनर्जी उसके तकनीकी निदेशक थे। उन्होंने इस दिग्गज की जमकर तारीफ की।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ की वेबसाइट के अनुसार वेंकटेश ने कहा, ‘‘वह इस खेल की किवंदती थे। वह इस खेल के लिये ईश्वर की खास देन थे। वह बहुत अच्छे प्रेरक भी थे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह खिलाड़ियों को हमेशा सही सलाह देते थे। राष्ट्रीय टीम में मेरा पदार्पण तब हुआ था जब वह टीम से जुड़े थे। यह दुर्भाग्य था कि मैं उस क्लब से नहीं खेल रहा था जिससे वह जुड़े थे। लेकिन उनकी अगुवाई में शुरुआत करने से मेरा मनोबल बढ़ा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल