1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बार्सिलोना से अलग होने की अटकलों पर एनरिक ने साधी चुप्पी

बार्सिलोना से अलग होने की अटकलों पर एनरिक ने साधी चुप्पी

 Written By: IANS
 Published : May 19, 2015 08:02 am IST,  Updated : May 19, 2015 08:25 am IST

मेड्रिड: ला लीगा खिताब अपने नाम कर चुके स्पेन के अग्रणी क्लब बार्सिलोना एफसी के कोच लुइस एनरिक ने क्लब से साथ अगले सत्र में भी जुड़े रहने संबंधी अटकलों पर फिलहाल कुछ भी कहने

बार्सिलोना से अलग...- India TV Hindi
बार्सिलोना से अलग होने पर एनरिक ने साधी चुप्पी

मेड्रिड: ला लीगा खिताब अपने नाम कर चुके स्पेन के अग्रणी क्लब बार्सिलोना एफसी के कोच लुइस एनरिक ने क्लब से साथ अगले सत्र में भी जुड़े रहने संबंधी अटकलों पर फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। अगले सत्र में क्लब से जुड़े रहने के सवाल पर एनरिक ने कहा, "मेरे पास इस संबंध में बात करने के लिए कुछ भी नहीं है। मैं सत्र के आखिर तक इस बारे में कुछ नहीं बोलने वाला हूं।"

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रविवार को विसेंट कालडेरोन स्टेडियम में एटलेटिको मेड्रिड के खिलाफ लियोनेल मेसी द्वारा 65वें मिनट में दागे गए एक गोल की बदौलत बार्सिलोना ने 1-0 से जीत दर्ज की। इसके साथ ही बार्सिलोना का ला लीगा खिताब भी जीतना तय हो गया।

बार्सिलोना से चार अंक पीछे रियल मेड्रिड दूसरे पायदान पर है। रियल मेड्रिड को इस सत्र में बस एक मैच और खेलना है।

गौरतलब है कि बार्सिलोना के मौजूदा सत्र में तीन खिताब जीतने की संभावना भी बढ़ गई है। एनरिक की कोचिंग में टीम किंग्स कप और चैम्पियंस लीग के फाइनल में भी स्थान पक्का कर चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल