1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. La Liga : ग्रिजमैन और मेस्सी के दो-दो गोल से बार्सीलोना ने ग्रेनाडा को हराया

La Liga : ग्रिजमैन और मेस्सी के दो-दो गोल से बार्सीलोना ने ग्रेनाडा को हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 10, 2021 10:15 am IST,  Updated : Jan 10, 2021 10:15 am IST

रोनाल्ड कोमैन के मार्गदर्शन में लीग के पहले तीन मैचों में जीत के साथ बार्सीलोना ने अपने और शीर्ष पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड (38 अंक) के बीच अंकों के अंतर को चार तक सीमित कर दिया है।

Lionel Messi- India TV Hindi
Lionel Messi Image Source : GETTY

बार्सिलोना| लियोनल मेस्सी और एंटोनी ग्रिजमैन के दो-दो गोल की बदौलत बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में शनिवार को ग्रेनाडा को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराया। ग्रिजमैन (12वें और 63वें मिनट) ने दो गोल करने के अलावा मेस्सी (35वें और 42वें मिनट) के एक गोल में मदद भी की। 

रोनाल्ड कोमैन के मार्गदर्शन में लीग के पहले तीन मैचों में जीत के साथ बार्सीलोना ने अपने और शीर्ष पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड (38 अंक) के बीच अंकों के अंतर को चार तक सीमित कर दिया है। एटलेटिको ने हालांकि बार्सीलोना के 18 के मुकाबले 15 मैच ही खेले हैं और शनिवार को एथलेटिक बिलबाओ के खिलाफ होने वाले उसके घरेलू मैच को भी बर्फीले तूफान के कारण स्थगित करना पड़ा। 

यह भी पढ़ें- Video : खराब फील्डिंग से विहारी ने टपकाया लाबुशेन का आसान सा कैच, फैंस ने लगाई लताड़

दूसरे स्थान पर चल रहे रीयाल मैड्रिड को ओसासुना ने गोल रहित बराबरी पर रोककर उसे अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंचने से रोका दिया। रीयाल मैड्रिड की टीम एटलेटिको से एक अंक पीछे है। 

यह भी पढ़ें- IND vs AUS : भारत को लगा बड़ा झटका, रविंद्र जडेजा चोट के कारण हुए टेस्ट सीरीज से बाहर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल