1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बायर्न के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद बार्सिलोना ने कोच सेटियन को किया बर्खास्त

बायर्न के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद बार्सिलोना ने कोच सेटियन को किया बर्खास्त

 Reported By: IANS
 Published : Aug 18, 2020 03:27 pm IST,  Updated : Aug 18, 2020 03:27 pm IST

एफसी बार्सिलोना ने अपने कोच क्वीक्वी सेटियन को बर्खास्त कर दिया है। बीते सप्ताह बायर्न म्यूनिख के हाथों चैम्पियंस लीग मुकाबले में 2-8 से मिली हार के बाद यह फैसला लिया गया है।

बायर्न के हाथों मिली...- India TV Hindi
बायर्न के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद बार्सिलोना ने कोच सेटियन को किया बर्खास्त Image Source : AP IMAGE

मेड्रिड| एफसी बार्सिलोना ने अपने कोच क्वीक्वी सेटियन को बर्खास्त कर दिया है। बीते सप्ताह बायर्न म्यूनिख के हाथों चैम्पियंस लीग मुकाबले में 2-8 से मिली हार के बाद यह फैसला लिया गया है।

क्लब ने इस चौंकाने वाली हार के बाद निदेशकों की आपात बैठक बुलाई और सेटियन को पदमुक्त करने का फैसला किया। बायर्न के हाथों हार का मतलब यह है कि बीते 12 साल में पहली बार क्लब को पूरा सीजन बिना किसी खिताब के गुजारना पड़ा। ऐसा कहा जा रहा है कि बार्सिलोना के लिए खेल चुके डिफेंडर रोनाल्ड कोएमैन क्लब के नए कोच हो सकते हैं। रोनाल्ड अभी डच नेशनल टीम को कोच हैं।

बार्सिलोना ने कहा कि आगामी दिनों में नए कोच की घोषणा की जाएगी जो सीनियर टीम के पुनर्गठन का हिस्सा है। मार्च में नए चुनाव का मतलब है कि 2020-2021 वित्त वर्ष में पूरी जिम्मेदारी मौजूदा बोर्ड के पास रहेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल