1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खाली स्टेडियमों में 5 मई से शुरू होगा दक्षिण कोरिया बेसबॉल का नया सीजन

खाली स्टेडियमों में 5 मई से शुरू होगा दक्षिण कोरिया बेसबॉल का नया सीजन

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 22, 2020 10:37 am IST,  Updated : Apr 22, 2020 10:37 am IST

इसमें कोरियाई बेसबॉल संगठन की शीर्ष दस टीमें खेल रही है लेकिन दर्शकों को स्टेडियम के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं है ।

Baseball, South Korea, coronavirus, covid- India TV Hindi
Baseball Image Source : GETTY

दक्षिण कोरियाई बेसबॉल लीग ने घोषणा की है कि वह अपने सत्र की शुरूआत पांच मई से करेगी और सत्र के पूर्व मैच शुरू भी कर दिये हैं । लीग ने मंगलवार को दो सप्ताह के नुमाइशी और प्रैक्टिस मैचों का आगाज किया । इसमें कोरियाई बेसबॉल संगठन की शीर्ष दस टीमें खेल रही है लेकिन दर्शकों को स्टेडियम के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं है । 

पहले दिन पांच मैच खेले गए । अंपायरों ने मास्क और दस्ताने पहने थे जबकि कोचों और टीम स्टाफ ने भी मास्क पहन रखे थे । खिलाड़ियों और एक कोच ने कैप पहनी थी जिस पर लिखा था ‘कोरोना 19 आउट ’ । 

यह लीग 28 मार्च से शुरू होनी थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण टल गईथी । 

आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनियाभर के खेल आयोजनों पर ताला लग चुका है। इस महामारी के कारण इस साल होने वाले तोक्यो ओलंपिक को भी अगले स्थगित कर दिया गया है।

वहीं भारत में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग भी इस महामारी के चपेट में आ चुका है। आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन पिछले महीने 29 मार्च से होना था लेकिन अब उसे अगली सूचना तक अनिश्चित समय तक के लिए टाल दिया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल