1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनकिक ने अमेरिका ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह

स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनकिक ने अमेरिका ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह

 Reported By: IANS
 Published : Sep 05, 2019 04:46 pm IST,  Updated : Sep 05, 2019 04:46 pm IST

स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनकिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

स्विट्जरलैंड की...- India TV Hindi
स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनकिक ने अमेरिका ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयॉर्क| स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनकिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। वर्ल्ड नंबर-13 बेनकिक ने एक कड़े क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया की डोना वेकिक को सीधे सेटों में 7-6 (7-5), 6-3 से हराते हुए पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाई। 

दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला एक घंटे और 41 मिनट तक चला। 'ईएसपीएन' के अनुसार, अंतिम-4 में बेनकिक का सामना कनाडा की युवा खिलाड़ी बियान्का एंड्रेस्कू से होगा। दोनों खिलाड़ियों ने पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। 

वेकिक के खिलाफ बेनकिक को पहले सेट में जीत के कड़ी मेहनत करनी पड़ी। दोनों खिलाड़ियों के बीच शुरुआत से ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला और पहला सेट टाई-ब्रेकर तक गया जहां स्विट्जरलैंड की खिलाड़ी ने 7-5 से जीत दर्ज की। बेनकिक को दूसरे सेट में जीत दर्ज करने में अधिक परेशानियों का समाना नहीं करना पड़ा। 

दूसरी ओर, पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही एंड्रेस्कू ने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एलिस मर्टेस को 3-6, 6-2, 6-3 से पराजित किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मैच कुल दो घंटे तक चला। इस मैच में कनाडाई खिलाड़ी ने 40 विनर दागे और 33 अनफोसर्ड एरर किए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल