1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बेंगलुरु ओपन : भारतीय सरजमीं पर करियर का आखिरी मैच हारे पेस, पूरव-रामनाथन की जोड़ी बनी चैम्पियन

बेंगलुरु ओपन : भारतीय सरजमीं पर करियर का आखिरी मैच हारे पेस, पूरव-रामनाथन की जोड़ी बनी चैम्पियन

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 16, 2020 06:47 am IST,  Updated : Feb 16, 2020 06:47 am IST

पेस और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार को चौथी वरीयता प्राप्त पूरव राजा और रामकुमार रामनाथन की भारतीय जोड़ी ने 6-0, 6-3 से हराया।

Leander Paes wth his Partner- India TV Hindi
Leander Paes wth his Partner Image Source : TWITTER- @AITA__TENNIS

बेंगलुरु| घरेलू कोर्ट पर एटीपी टूर का अपना आखिरी मुकाबला खेल रहे भारत के अनुभवी खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन को शनिवार को बेंगलुरु ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। 

पेस और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार को चौथी वरीयता प्राप्त पूरव राजा और रामकुमार रामनाथन की भारतीय जोड़ी ने 6-0, 6-3 से हराया। फाइनल से पहले पेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था कि घरेलू जमीन पर आखिरी टूर्नामेंट के फाइनल में होना काफी खुशी की बात है। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ किसी ने मुझ से कहा, अपने घरेलू मैदान पर आखिरी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के बारे में सोचो। मैंने कहा, ‘यह सपने की तरह होगा। और यह सपना आज सच हो रहा है।’ खुशी इस बात की भी है कि आज एक भारतीय ही इस खिताब को जीतेगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल