1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इग्ल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए मालदीव रवाना हुई सुनील छेत्री के नेतृत्व में बेंगलुरु की टीम

इग्ल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए मालदीव रवाना हुई सुनील छेत्री के नेतृत्व में बेंगलुरु की टीम

 Edited By: IANS
 Published : May 07, 2021 08:55 pm IST,  Updated : May 07, 2021 08:55 pm IST

सुनील छेत्री की टीम ने एएफसी कप के शुरूअती राउंड-2 के मुकाबले में नेपाल के क्लब त्रिभुवन आर्मी एफसी को 5-0 से हराया था।

Bengaluru, Sunil Chhetri, Maldives, Eagles, Football - India TV Hindi
Sunil Chhetri Image Source : TWITTER/SUNIL CHHETRI

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम बेंगलुरु एफसी, एएफसी कप प्लेऑफ टाई में क्लब इग्ल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए मालदीव रवाना हो गई है। क्लब ने ट्वीट कर कहा, "बेंगलुरु एफसी की टीम मालदीव के लिए रवाना हुई है। टीम को वहां इग्ल्स टीम के खिलाफ मुकाबला खेलना है।"

सुनील छेत्री की टीम ने एएफसी कप के शुरूअती राउंड-2 के मुकाबले में नेपाल के क्लब त्रिभुवन आर्मी एफसी को 5-0 से हराया था।

इसके बाद उसे इग्ल्स और अबाहानी लिमिटेड ढाका के बीच मुकाबले की विजेता टीम से मैच खेलना था। लेकिन बांग्लादेश के क्लब ने देश में कोरोना स्थिति के कारण एएफसी कप क्वालीफायर्स से नाम वापस ले लिया था जिसके बाद इग्ल्स प्लेऑफ टाई में पहुंचा।

बेंगलुरु की टीम का इस मुकाबले में हालांकि पलड़ा इग्ल्स के खिलाफ भारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल