1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बेंगलुरू ओपन में भाग लेंगे भांबरी, रामनाथन

बेंगलुरू ओपन में भाग लेंगे भांबरी, रामनाथन

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 09, 2017 07:46 pm IST,  Updated : Nov 09, 2017 07:46 pm IST

डेविस कप खिलाड़ी युकी भांबरी और रामकुमार रामनाथन 20 नवंबर से यहां केएसएलटीए स्टेडियम में होने वाले 100,000 डालर इनामी बेंगलुरू ओपन एटीपी चैलेंजर सीरीज में खिताब हासिल करने की कोशिश करेंगे।

Yuki Bhambri, Ramkumar Ramanathan- India TV Hindi
Yuki Bhambri, Ramkumar Ramanathan

बेंगलुरू: डेविस कप खिलाड़ी युकी भांबरी और रामकुमार रामनाथन 20 नवंबर से यहां केएसएलटीए स्टेडियम में होने वाले 100,000 डालर इनामी बेंगलुरू ओपन एटीपी चैलेंजर सीरीज में खिताब हासिल करने की कोशिश करेंगे।

स्लोवाकिया के स्टार ब्लाज कावसिच (99) को टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता दी गयी है जिसके बाद राडु एलबोट (103) और एड्रियन मेनेडेज मार्सेरास (129) को वरीयता मिली है।

भांबरी की रैंकिंग 139 है जबकि प्रजनेश गुणेश्वरन 262 और रामनाथन 146 रैंकिंग पर काबिज हैं। क्वालीफायर में श्रीराम बालाजी (352) और साकेत मायनेनी सहित 18 भारतीय खिलाड़ी भाग लेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल