1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भूटिया ने युवा फुटबॉलरों को विदेशी क्लबों में खेलने का जोखिम उठाने की सलाह दी

भूटिया ने युवा फुटबॉलरों को विदेशी क्लबों में खेलने का जोखिम उठाने की सलाह दी

 Reported By: IANS
 Published : Aug 08, 2020 02:40 pm IST,  Updated : Aug 08, 2020 02:40 pm IST

रतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने देश के खिलाड़ियों पर बाहर खेलने पर जोर दिया है और युवा खिलाड़ियों को सलाह दी है कि अगर विदेशी क्लबों में खेलना जोखिम है तो यह उन्हे लेना चाहिए।

भूटिया ने युवा...- India TV Hindi
भूटिया ने युवा फुटबॉलरों को विदेशी क्लबों में खेलने का जोखिम उठाने की सलाह दी Image Source : BAICHUNG BHUTIA INSTA

नई दिल्ली| भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने देश के खिलाड़ियों पर बाहर खेलने पर जोर दिया है और युवा खिलाड़ियों को सलाह दी है कि अगर विदेशी क्लबों में खेलना जोखिम है तो यह उन्हे लेना चाहिए।

भूटिया ने एआईएफएफ डॉट टीवी से बात करते हुए कहा, "मैं देश के युवा खिलाड़ियों को सलाह दूंगा कि वह जोखिम लें और विदेशी क्लबों में खेलें। आपको बलिदान देना होगा और हो सकता है कि आपको उतना पैसा नहीं मिले जितना भारत के शीर्ष खिलाड़ियों को मिलता है। एक बार जब आप 25-26 साल के हो जाते हो तो आप वित्तीय पहलू को देख सकते हो।"

उन्होंने कहा, "हमारे खिलाड़ियों को यूरोप की शीर्ष लीगों में खेलने की जरूरत नहीं है। वह लोग चीन, जापान, कोरिया कतर, संयुक्त अरब अमीरात जैसे एशियाई देशों में खेल सकते हैं। साथ ही बेल्जियम जैसे देशों में भी खेल सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "विदेशों में खेलने से आप काफी कुछ सीखते हैं। तकनीक रूप से नहीं तो आपको पता चलता है कि पेशेवर फुटबाल क्या है और फुटबाल किस तरह से काम करती है। एक खिलाड़ी के तौर पर आप ज्यादा सीखते हैं और सुधार करते हैं। मेरा बरी एफसी के साथ अनुभव अच्छा रहा था। इससे मुझे पता चला कि मैं किस तरह का खिलाड़ी हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल