1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 की तारीखों में हुआ बदलाव

बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 की तारीखों में हुआ बदलाव

 Reported By: IANS
 Published : Jun 11, 2020 04:41 pm IST,  Updated : Jun 11, 2020 04:41 pm IST

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने 2022 में बर्मिघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तारीखों में एक दिन का बदलाव किया है।

बर्मिंघम में होने...- India TV Hindi
बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 की तारीखों में हुआ बदलाव Image Source : TWITTER/THECGF/MEDIA

लंदन| राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने 2022 में बर्मिघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तारीखों में एक दिन का बदलाव किया है। पहले यह खेल 27 जुलाई से सात अगस्त के बीचे खेले जाने थे, लेकिन अब यह खेल 28 जुलाई से आठ अगस्त के बीच खेले जाएंगे। सीजीएफ ने एक बयान में कहा, "सीजीएफ और बर्मिघम 2022 की आयोजन समिति का यह संयुक्त ऐलान कोविड-19 के कारण अंतर्राष्ट्रीय खेल कैलेंडर में आए बदलावों के चलते आया है।"

उद्घाटन समारोह की तारीखों में बदलाव हाल ही में दोबारा पुनिर्धारित किए गए यूईएफए महिला फुटबाल चैम्पियनशिप के कार्यक्रम में संभावित सेमीफाइनल की तारीखों में टकराव को रोकने के लिए किया गया है। बर्मिघम-2022 खेल इतिहास में पहले ऐसे खेल होंगे जिनमें महिलाओं द्वारा पदक जीतने की संख्या ज्यादा होगी। सीजीएफ के अध्यक्ष डेम लुइस मार्टिन ने कहा, "इस मुश्किल स्थिति में, हम इस बात को लेकर खुश हैं कि हम साझेदारी में रहते हुए काम कर रहे हैं ताकि राष्ट्रमंडल खेल हो सकें।"

बर्मिघम-2022 के चेयरमैन जॉन क्रैबेट्री ने कहा, "कोविड-19 का अगले कुछ वर्षों तक अंतर्राष्ट्रीय खेल कैलेंडर पर असर रहेगा। चीजों को दोबारा तैयार करने की जरूरत होगी और हमने कुछ सप्ताह अन्य संगठनों के साथ काम कर इस बात को जानने की कोशिश की है कि इन बदलावों का बर्मिघम-2022, खिलाड़ियों, हमारे दर्शकों और टीवी पर इन्हें देखने वाले लोगों, हमारे साझेदारों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल