1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस: दुबई मीट के फाइनल में बोपन्ना-मैटकोव्स्की की हार

टेनिस: दुबई मीट के फाइनल में बोपन्ना-मैटकोव्स्की की हार

 Written By: IANS
 Published : Mar 05, 2017 08:35 am IST,  Updated : Mar 05, 2017 08:35 am IST

दुबई: भारत के शीर्ष पुरुष युगल टेनिस खिलाड़ी रोहना बोपन्ना और पोलैंड के मार्सिन मैटकोव्स्की की जोड़ी शनिवार को दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप के पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में हार गए। बोपन्ना-मैटकोव्स्की की

Bopanna-Matkowski- India TV Hindi
Bopanna-Matkowski

दुबई: भारत के शीर्ष पुरुष युगल टेनिस खिलाड़ी रोहना बोपन्ना और पोलैंड के मार्सिन मैटकोव्स्की की जोड़ी शनिवार को दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप के पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में हार गए। बोपन्ना-मैटकोव्स्की की जोड़ी को नीदरलैंड्स के ज्यां जूलियन रोजर और रोमानिया के होरिया टेकाऊ की जोड़ी ने 4-6, 6-3, 10-3 से मात देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।

यह मुकाबला एक घंटा 19 मिनट तक चला।

बोपन्ना-मैटकोव्स्की की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहला सेट 6-4 से जीत लिया। लेकिन रोजर-टेकाऊ की जोड़ी ने दमदार वापसी करते हुए अगला सेट जीत मुकाबला टाई ब्रेकर सेट में खींच ले गए जहां उन्होंने 10-3 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल